फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: प्रेमिका से मिलने जा रहे युवक को चोर समझकर पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 22 Aug 2024 07:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में प्रेमिका से मिलने जा रहे युवक को चोर समझकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
युवक को पेड़ से बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देर रात प्रेमिका से मिलने जा रहे युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर बंधक बना लिया। उसे पेड़ से बांधकर पीटा। गश्त कर रही पुलिस युवक को थाने ले गई। वहीं घटना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन



चौबिया थाना क्षेत्र के रम्पुरा गांव निवासी सुधीर को बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे संदिग्ध हालात में घूमते देखकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। शोर-शराबा सुनकर महिलाओं समेत ग्रामीण इकट्ठे हो गए। युवक को चोरी के इरादे से गांव में घुसने की आशंका जताकर ग्रामीणों ने उसे पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में युवक के गिड़गिड़ाने के बावजूद भी ग्रामीणों ने उसकी एक नहीं सुनी। इस दौरान गश्ती पुलिस ने भीड़ देखी तो जानकारी ली। थाना प्रभारी बेचन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने युवक को चोर समझकर पीट दिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह प्रेमिका से मिलने गया था। पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया है। किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें