फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: बच्चे का अपहरण कर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, एक बदमाश ऑटो लेकर फरार

Wed, 14 Aug 2024 04:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में मासूम का अपहरण कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन
माता-पिता के साथ बैठा बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में फिरौती के लिए मासूम का अपहरण कर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बच्चे को सकुशल छुड़ा लिया और दो अपहरणकर्ताओं को पुलिस के हवाले कर दिया। एक बदमाश ऑटो लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


विज्ञापन

बुधवार सुबह सात बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला निगोली निवासी भूरे का पुत्र मयंक ऊर्फ कृष्णा स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में ऑटो सवार तीन बदमाशों ने पकड़कर ऑटो में बैठा लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और बच्चे को बदमाशों के चंगुल से बचाया। एक बदमाश ऑटो लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने दो को पकड़कर धुन दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह और उनकी टीम ने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने बताया कि वह फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण कर रहे थे। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें