फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: लग्जरी कार में कछुए ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, 50 से 70 किलो के 13 कछुए किए बरामद

Sun, 21 May 2023 07:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा में एसटीएफ व वन विभाग की टीम ने तीन कछुआ तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने करीब 50 से 70 किलो के 13 कछुए बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए तस्कर व बरामद किए गए कछुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में एसटीएफ व वन विभाग की टीम ने रविवार सुबह करीब सात बजे अनंतराम टोल के पास तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। लग्जरी कार से करीब 50 से 70 किलो के 13 कछुए औरैया से उत्तराखंड के रुद्रपुर ले जाए जा रहे थे। पकड़े गए तस्करों पर वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


डीएफओ अतुल कांत शुक्ला ने बताया कि कानपुर एसटीएफ व वन विभाग को नेशनल हाईवे दो पर एक लग्जरी कार में कुछए ले जाने की सूचना मिली। अनंतराम टोल के पास टीम ने कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। टीम ने पीछा कर कार को रुकवा लिया और उसमें सवार तीन लोगों को पकड़ लिया।

तलाशी में कार में 13 जिंदा कछुए बरामद हुए। पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम राजेश चौहान, शुभम साना और उत्तम दास निवासी पानी धाम फूल सुंघा थाना प्रजेंट कैंप रुद्रपुर जिला ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड बताया है। डीएफओ ने बताया कि पहले तस्करी करके बंगाल ले जाया जाता था, इस बार यह उत्तराखंड तस्करी करके ले जा रहे थे।
विज्ञापन


इसमें कितने लोग शामिल हैं जांच की जा रही है। बरामद हुए 11 कछुए चित्रा इंडिका, गेंगेटिक सॉफ्ट शेल टर्टल भी कहते हैं। दो कछुए निलसोनिया गेंगेटिका प्रजाति के हैं। वन जीव विशेषज्ञ संजीव चौहान ने बताया कि इन कछुओं का इस्तेमाल यह लोग सूप बनाने व शक्ति वर्धक के लिए किया जाता है। अंतररााष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत लगभग पांच सौ रुपये किलो है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें