इटावा सफारी में बफर जोन से रेस्क्यू किए गए घायल तेंदुए ने सोमवार रात सफारी के पशु चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। तेंदुए का पोस्टमार्टम पैनल से कराकर उसका विसरा आईवीआरआई बरेली भेजा गया है। 18 जनवरी को बफर जोन से एक तेंदुए का रेस्क्यू किया गया था। लगभग दो साल की उम्र के तेंदुए की पूंछ में गहरा घाव था।