फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: साधु की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 23 Jun 2022 11:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में साधु की धारदार हथियार से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौली कला में गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नगरसेन मंदिर में कुटिया बनाकर रह रहे साधु की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रामजी (50) पुत्र मेवाराम निवासी सकरावा थाना सौरिख जनपद कन्नौज के रूप में की गई है।
विज्ञापन


बताते हैं कि ग्राम पंचायत बरौली कला के गांव नगला मंतिक में मृतक साधु की बहन की ससुराल थी। साधु 6 माह से गांव बरौली कला और हरचंदपुरा के बीच बंबा के किनारे ऊसर में नगर सेन मंदिर पर कुटिया बनाकर रह रहा था। तीन गाय पालकर और भजन पूजन करके वह जीवन यापन कर रहा था।

गुरुवार सुबह शौच के लिए खेत की ओर गए लोगों ने साधु का शव देखा तो शोर मचाया। बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें