फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमसभा की वैठक में हर साल चुनाव कराने का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
आम सभा में भाग लेते वकील। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) के चुनाव एक साल में ही कराए जाएंगे, ये फैसला बुधवार को हुई आमसभा में लिया गया। वकीलों ने बार एसोसिएशन के 1986 के संविधान के आधार पर आगे भी काम करने पर भी मोहर लगाई।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी रामसरन यादव ने बताया कि मंगलवार को डीबीए अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह गौर की अध्यक्षता में आमसभा हुई। इसमें डीबीए का चुनाव कराने की समय सीमा तय करने पर विचार किया गया। तीन घंटे चली आमसभा में पूर्व की तरह चुनाव एक साल में ही कराने पर सहमति बनी। तय किया गया कि 1986 के बार एसोसिएशन के संविधान के आधार पर ही काम किया जाएगा।
आमसभा को पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह गौर, पूर्व अध्यक्ष शांति स्वरूप पाठक, अशोक बाबू दुबे, कृपानंद बाजपेई, बृजेश दुबे, राजेश त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार पांडे, हर विलास दोहरे आदि ने संबोधित किया। बैठक में हुतेश कुमार यादव, मदीना सिद्दीकी, अरुण कुमार राजपूत, प्रभाकर, राघवेंद्र त्रिपाठी, मैराज अली खान, यतेंद्र सिंह, अरविंद कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें