Etawah News: इटावा में जयपुर-वाराणसी जा रही बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें 20 यात्री घायल हुए। दो गंभीर घायलों को आयुर्विज्ञान विवि रेफर किया गया है।
इटावा जिले में गुरुवार सुबह जयपुर से वाराणसी जा रही एक निजी बस कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी लेन पर पलट गई। हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी अभय नारायण राय ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर आयुर्विज्ञान विवि रेफर किया गया। बस की केबिन में फंसे परिचालक को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया।
विज्ञापन
यात्री सादाब अंसारी (50) निवासी जयपुर ने बताया कि बस लगभग डेढ़ सौ मीटर पहले पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने रुकी थी। सभी लोग सो रहे थे और इस बीच अचानक धमाके के साथ सभी यात्री अपनी सीटों से गिर पड़े। वहीं, यात्री राहुल सेठी ने बताया कि वह खाटू श्याम दर्शन करने के लिए गए थे। बस बुधवार रात लगभग 7:50 पर जयपुर से बस चली थी। संभवतः चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ चली गई और पलट गई