फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मुख्य हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते कार ड्राइवर की हत्या कर शव को गंगापुल से फेंकने के मामले में मुख्य आरोपी समेत चार आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे है। अन्य चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


शिवकटरा कच्ची बस्ती निवासी कार ड्राइवर ऋषिकेश उर्फ सोना (22) शुक्रवार शाम को गणेश पांडाल में जाने की बात कहकर निकला था। दोस्तों ने ही शराब पार्टी के बाद बेरहमी से हत्या कर दी थी। रविवार को उसका धड़ महाराजपुर थाना क्षेत्र के गोशाला घाट पर नग्न अवस्था में मिला था। वारदात के छह दिन बाद भी मुख्य आरोपी पवन मल्लाह अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापा मार रही हैं। पुलिस मृतक के दोस्त मोगली उर्फ प्रिंस, निखिल, आकाश और आलू और रिशु वर्मा को जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मुख्य आरोपी पवन, उसके छोटे भाई बॉबी, सत्यम गौतम व डैनी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें