फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: पोल तोड़ते हुए ओवरब्रिज से 15 फीट नीचे गिरा पुट्टी लदा ट्राला, चालक व एक सवारी घायल

Sat, 13 Apr 2024 06:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: बकेवर में पुट्टी लदा ट्राला बेकाबू होकर 15 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरा। हादसे में चालक व एक सवारी घायल हो गई।
विज्ञापन
ओवरब्रिज से नीचे गिरा पुट्टी लदा ट्राला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे पर बने ओवरब्रिज से पुट्टी लदा ट्राला अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिर गया। हादसे में चालक व एक सवारी ट्राला में फंस गए। करीब 20 मिनट बाद पुलिस व आसपास के लोगों ने निकाला और अस्पताल भिजवाया। एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन


आगरा-कानपुर हाईवे पर इटावा की तरफ से आ रहा ट्राला शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 भरथना ओवरब्रिज पर अनियंत्रित हो गया और स्ट्रीट लाइट के पोल को तोड़ता हुआ करीब 15 फीट नीचे गिर गया। चालक भगवान सिंह निवासी माचारी थाना राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान व सवारी पवन कुमार निवासी नया पुरवा सुजानपुर के पास थाना बेला जिला औरैया केबिन में फंस गए।

ट्राला गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से ट्राला में फंसे घायलों को निकालकर महेवा सीएचसी भिजवाया। एसडीएम भरथना सुशांत श्रीवास्तव, सीओ भरथना अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन से ट्राला को सड़क से हटवाया। करीब एक घंटे तक राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 मीटर दूरी पर है मंदिर का मार्ग, बड़ा हादसा बचा
हादसे वाली जगह से 50 मीटर दूरी पर बकेवर, कस्बा लखना, भरथना व चकरनगर आदि जगह जाने वाले वाहन ओवरब्रिज से ठीक पहले सर्विस रोड से होकर जाते हैं। आसपास के गांव को जाने आने वाले लोग भी बाइकों, साइकिलों अन्य वाहनों से इसी सर्विस रोड से गुजरते हैं। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति या वाहन यहा से नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। नवरात्र के चलते शनिवार को लखना मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है। एसआई विनीत पांडेय फोर्स के साथ मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों को नियंत्रित करने में लगे थे। दिन होने की वजह से स्ट्रीट लाइट की भी बिजली बंद थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें