फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: पति ने साथ में नहीं खिंचाई फोटो तो नवविवाहिता ने दी जान, 15 माह पहले हुई थी शादी

Tue, 02 Jul 2024 07:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा जिले में पति ने साथ में फोटो नहीं खिचवाई तो नाराज होकर नवविवाहिता ने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के बकेवर में मंदिर में पति ने साथ में फोटो नहीं खिचवाई, जिससे नवविवाहिता ने नाराज होकर घर आकर फंदा लगाकर जान दे दी। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शादी 15 माह पहले हुई थी। नौधना गांव निवासी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी शादी पिछले वर्ष मार्च माह में औरैया जिले के अजीतमल थाना के चिटकापुर गांव की प्रतीक्षा (22) के साथ हुई थी।

विज्ञापन


सोमवार को परिजनों के साथ क्षेत्र के ही खितौरा में जय गुरूदेव मंदिर पर चाचा के लड़के के लिए लड़की देखने गये हुए थे। वहां से वह कुछ जरूरी सामान लेने निवाड़ी कला चला गया था। मंदिर पर पत्नी प्रतीक्षा ने साथ में फोटो खिंचाने को कहा तो उसने फोटो नहीं खिचवाई थी। इसी बात को लेकर पत्नी नाराज हो गई। सोमवार शाम सभी लोग खाना खाकर छत पर सोने के लिए चले गए। पत्नी भी उसके पास ही छत पर ही लेटी थी। जब रात 10 बजे बिजली आई तो पत्नी छत से उतरकर नीचे कमरे में आ गई।

उसने कमरे के अंदर से दरवाजा बंद कर छत में लगे पंखे में दुपट्टे का बांधकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब दो बजे पति की आंख खुलने पर छत से उतरकर नीचे आया तो उसने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। जब कुछ देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने कमरे में लगे जाल से झांककर देखा तो पत्नी फंदे पर लटक रही थी। जिसकी सूचना पति ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। तहसीलदार भरथना राज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। देर रात मायके वाले घटना की जानकारी पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें