Etawah News: भरथना रेलवे फाटक (20-बी) पर रविवार सुबह ट्रैक पार करते समय एक दुग्ध टैंकर खराब हो गया, जिससे हड़कंप मच गया। रेलवे सुरक्षाकर्मियों ने राहगीरों की मदद से पांच मिनट में टैंकर को हटाकर अमृत भारत एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के गुजरने से पहले एक बड़ा हादसा टाल दिया।
इटावा जिले में भरथना कस्बा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक संख्या 20-बी पर रविवार सुबह करीब 6:15 बजे फाटक पार करते समय एक दुग्ध टैंकर खराब हो गया। टैंकर फाटक के बीच खड़ा होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा कर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए। राहगीरों की मदद से सुरक्षाकर्मियों ने टैंकर को धक्का देकर किसी तरह पांच मिनट में टैंकर को हटाया गया।
विज्ञापन
समय रहते टैंकर हट जाने से किसी हादसे की आशंका टल गई। टैंकर को सुरक्षित हटाने और 6:25 बजे फाटक बंद करने के बाद बनारस से नई दिल्ली जा रही 22361 अमृत भारत एक्सप्रेस और प्रयागराज से नई दिल्ली जा रही शिवशक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस को निकाला। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली और मामले की जांच शुरू की है।