फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर पूरी तरह संवैधानिक, विपक्ष चलाता नकारात्मक एजेंडा : भूपेंद्र चौधरी

विज्ञापन
भूपेंद्र चाैंधरी, ब्रजेश पाठक और अरुण पाठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) पूरी तरह संवैधानिक है। इसका उद्देश्य अपात्र मतदाताओं को हटाना और योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल करना है। विपक्ष हमेशा नकारात्मक एजेंडा चलाता है। वह शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने यहां आए थे।
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि बिहार में भी इसी मुद्दे पर विवाद खड़ा करने की कोशिश हुई थी। बाबरी मस्जिद और राम मंदिर मुद्दे पर स्पष्ट कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ है, इसलिए विपक्ष को इस विषय पर अनावश्यक विवाद नहीं करना चाहिए। उन्होंने मीडिया से अपील की कि समाज में टकराव, जातीय विभाजन और अनिश्चितता फैलाने वाले नकारात्मक एजेंडों को स्थान नहीं मिलना चाहिए। दिल्ली धमाके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की जांच एजेंसियां पूरी तरह सक्षम हैं और जो भी दोषी चिह्नित होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें