फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रेन से किया अगवा... कमरे में ले जाकर तीन युवकों ने युवती से की दरिंदगी; फिर नेशनल हाईवे पर फेंका

Mon, 14 Oct 2024 09:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा

सार

इटावा में ट्रेन से युवती का अपहरण किया गया, इसके बाद युवती को कमरे में ले जाकर तीन युवकों ने दरिंदगी की। वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक पीड़िता को नेशनल हाईवे पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवती से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के इटावा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। ट्रेन से युवती को अगवा किया गया, इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़ित युवती को बदहवास हालत में नेशनल हाईवे पर फेंक दिया गया। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ट्रेन से ननिहाल से गांव लौट रही युवती को अगवा कर बंधक बनाया गया। इसके बाद तीन युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर बदहवास हालत में युवती को तीन आरोपी उझियानी के पास नेशनल हाईवे पर छोड़कर भाग गए। 

सूचना पर पहुंचे परिजन युवती को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। बकेवर थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली 22 साल की युवती कुछ दिन पहले ननिहाल गई थी। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब सवा 10 बजे मध्यप्रदेश के भिंड जिले के सोनी रेलवे स्टेशन से कोटा इटावा-एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुई थी। पीड़िता ने बताया कि कोच में एक युवक सामने वाली सीट पर आकर बैठ गया और उसका वीडियो बनाने लगा।

युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसका वीडियो न बनाने की बात कही। इसी बीच युवती ने आरोपी का फोटो खींच लिया और दूसरी बोगी में चली गई। भिंड स्टेशन निकलने के बाद वह सो गई। जब उसे होश आया तो उसने खुद को एक कमरे में पाया। तीन युवक भी कमरे थे। उसका फोन भी बंद कर दिया था।

 

आरोपी बदहवास हालत में पीड़ित को नेशनल हाईवे पर उझियानी गांव के पास छोड़कर चले गए। मौके से गुजर रही एक महिला ने युवती को अपना दुपट्टा दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि युवती के पिता के प्रार्थना पत्र पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना जीआरपी को दी गई है।

 
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जीआरपी युवती का मेडिकल कराकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सीओ जीआरपी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पर घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। पीड़िता और उसके परिजनों के भी बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें