इटावा: कुएं में गिरने से मासूम की मौत
- फोटो : अमर उजाला
इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र बालमपुर गांव में बाग में खेल रहा छह साल का बच्चा बंदरों का झुंड देखकर भागा और 20 फीट गहरे कुएं में गिर गया। सूचना पाकर परिजन और आस-पास के लोग दौड़कर बाग में पहुंचे। मासूम के चाचा ने कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम मजदूर का इकलौता बेटा था।
बालमपुर गांव निवासी असर्फी लाल मजदूरी करते हैं। उनका इकलौता बेटा मुकेश घर से 60 कदम दूर स्थित बाग में आसपास के बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान बाग में बंदरों का एक झुंड पहुंच गया। यह देख सभी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे, तो मुकेश भी भागा। वह बाग में ही स्थित कुएं में भागते समय गिर गया।