हिन्दू सेवा समिति के प्रदीप शर्मा ने कांग्रेसियों पर सनातन धर्म के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। मारपीट की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह, कोतवाल टीपी वर्मा समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
इटावा जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की अंतिम यात्रा निकालने को लेकर कांग्रेसी और हिन्दू सेवा समिति के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हिन्दू सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अगुवाई में नगर पालिका चौराहे से कांग्रेस कार्यालय के बाहर से सलमान खुर्शीद की अंतिम यात्रा निकालने की तैयारी थी।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय के बाहर से अंतिम यात्रा निकालने का कांग्रेसियो ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प और हाथापाई हुई। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर हो रहे कार्यक्रम को खराब करने के लिये बीजेपी के इशारे पर अंतिम यात्रा निकाली जा रही थी।
हिन्दू सेवा समिति के प्रदीप शर्मा ने कांग्रेसियों पर सनातन धर्म के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। मारपीट की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह, कोतवाल टीपी वर्मा समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी सिटी कपिल देव सिंह के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।