फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का भाजपा पर हमला: बोले-'पहले कहते थे परिवार में ही सब लोग अलग-अलग, अब कह रहे परिवारवादी'

Mon, 21 Nov 2022 02:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले कहते थे कि परिवार में ही सब लोग अलग-अलग हैं, वह अपना घर ही नहीं संभाल पा रहे। अब जब परिवार एक हो गया है तो कहने लगे हैं कि ये परिवारवादी लोग हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के जसवंतनगर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग पहले कहते थे कि परिवार में ही सब लोग अलग-अलग हैं, वह अपना घर ही नहीं संभाल पा रहे। अब जब परिवार एक हो गया है तो कहने लगे हैं कि ये परिवारवादी लोग हैं। उन्होंने यह बात हाईवे स्थित एक मैरिज होम में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही।     

विज्ञापन


कहा कि जसवंतनगर के लोग नेताजी को कभी नहीं भूल पाएंगे। यहां के लोगों ने नेताजी के लिए संघर्ष कर उनको जीत दिलाकर सम्मान दिलाया है। नेताजी की विरासत समाजवादी के हकदार हम सब हैं। हमारी जिम्मेदारी इसको बढ़ाने की है। नेताजी ने रास्ता दिखाया। जो गरीबों, किसानों को आगे ले जा सकता है। यहां पर बहुत सारे लोग ऐसे होंगे, अगर पुरानी चीजें याद करें तो सोचो कैसा क्षेत्र रहा होगा। यह तो वह क्षेत्र है, जहां बीहड भी है, यहां पर न जाने कितनी बार नेताजी आये होंगे और कितने संघर्षों के बाद विकास दिखाई दे रहा है। ये कोई विकास एक दिन का नहीं है। ये तब शुरू हुआ होगा और आज यहां पहुंचा है। यह आने वाली पीढ़ी की जिम्मेदारी बनती है उसको आगे बढ़ाने का काम करें।

क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि 8 वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई काम नहीं हुआ। इस सरकार ने हमेशा देश को बांटने का काम किया है। प्रदेश में बेरोजगारी, गरीबी, बढ़ी है। नौकरशाही कब्जे में नहीं है। भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाया कि वह अपने आप को हमारा शिष्य बताता है, वह तो चेला बनने के भी लायक नहीं है। वह अवसरवादी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर डिंपल को उससे ज्यादा वोटों से जिताने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें