दोनों मजदूर गंभीर रूप से हुए घायल
इसी बीच सामने से आ रही राजस्थान नंबर की तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार अनियंत्रित होकर लेंटर मशीन में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मशीन पर बैठे दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन कुछ दूर जाकर कार बंद हो गई।
आधा घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस
इसके बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था, जिससे हादसा हुआ। आधा घंटे तक एंबुलेंस नहीं आने पर दोनों घायलों को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना लाया गया। वहां चिकित्सकों ने हरवंश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सादिक अली का इलाज जारी है।