फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: प्रेम प्रसंग और पांच लाख की डिमांड ने ली युवती की जान; शादी से मुकरा प्रेमी तो खाया जहर, जांच शुरू

Fri, 27 Mar 2026 03:06 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: भरथना में प्रेमी द्वारा पांच लाख मांगने से आहत युवती ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने सैफई पीजीआई से शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में भरथना कस्बा के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी प्रिया (18) अरविंद ने किसी बात से नाराज होकर बीते गुरुवार को जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया। यहां शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस द्वारा मृतका का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई की। मृतका के पिता अरविंद ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले के ही एक युवक से पुत्री का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते कई बार वाद विवाद भी हुआ। युवक के खिलाफ पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन

शादी के लिए की पांच लाख रुपये की मांग
इसके बाद में दोनों की शादी करने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। समझौते के बावजूद युवक व उसके पिता द्वारा शादी के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। इससे क्षुब्ध होकर पुत्री ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया और उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें