आईआईटी बीएचयू के साथ समझौता पत्र साझा करते एकेटीयू के कुलपति
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) से संबद्ध प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र अब पब्लिक लाइफ को आसान बनाने के लिए काम करेंगे। इसमें छात्रों को उनके शिक्षकों के साथ-साथ आईआईटी कानपुर और आईआईटी बीएचयू के विशेषज्ञों की मदद भी मिलेगी।
एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि पब्लिक की समस्याओं को दूर करने का काम बगैर रिसर्च के नहीं हो सकता है। इंजीनियरिंग छात्र पढ़ाई के साथ शोध करके नए आइडिया भी जनरेट करेंगे, ताकि आम लोगों के दैनिक जीवन को सरल बनाया जा सके।