फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब दरोगा जी बन बैठे एक पार्टी के प्रचारक, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल फिर मुसीबत ने दी दस्तक

Wed, 17 Apr 2019 09:42 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी के चित्रकूट जिले में रैपुरा थाने में तैनात एक दरोगा की मोबाइल पर की गई चैटिंग वायरल हुई। इसमें एक खास पार्टी के पक्ष में मतदान करने की बात कही गई। इसके बाद पूरे महकमे में इसकी चर्चा हुई और पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन


रैपुरा थाने में तैनात एसएसआई विवेक सिंह की मोबाइल पर एक व्यक्ति से की गई बातचीत वायरल हो हुई। इसमें एक पार्टी को सपोर्ट कर वोट देने की बात कही गई। इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना गया।
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन के दायरे में आता है

किसी सरकारी महकमे के अधिकारी कर्मचारी को किसी भी राजनीतिक दल का सपोर्ट या विरोध करना चुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता के उल्लघंन के दायरे में आता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने इसकी जांच शुरू करा दी। संबंधित एसएसआई से पूछताछ कर उनके मोबाइल की जांच कराई गई। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि एसएसआई ने किसी से पर्सनल नंबर पर बातचीत की है। चैटिंग में एक पार्टी का नाम लेकर सपोर्ट करने के लिए लिखा लेकिन इसके बाद यह भी लिखा है कि वह किसी को सपोर्ट नहीं कर सकते हैं। इस दृष्टि से अभी फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जांच रिपोर्ट आने पर इसका निर्णय होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें