फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग स्टूडेंटों को आर्मी में मौका 

Sat, 13 Aug 2016 12:23 AM IST
टीम पाेर्टल, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फाेटाे
विज्ञापन

विज्ञापन
इंडियन आर्मी ने मांगे ऑनलाइन आवेदन
 इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर यदि आप भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है। इंडियन आर्मी ने अपनी कई ब्रांच में शार्ट सर्विस नियुक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसकी अंतिम तिथि 24 अगस्त है। खास बात यह है कि इसमें इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर चयनित होने वाले स्टूडेंटों को आफीसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद शार्ट टर्म सर्विस में नियुक्तियां होंगी। 
विज्ञापन


कौन कर सकता है आवेदन 
20 से 27 आयु वर्ष के युवा जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त कालेज से इंजीनियरिंग की डिग्री या फिर अंतिम वर्ष में पंजीकृत होने का प्रमाण होना चाहिए। आवेदन करने के लिए  www.joinindianarmy.nic.in पर लॉग ऑन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें