फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: मुठभेड़ में कैब चालक के दो हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी दोनों के पैर में गोली

Sun, 09 Jan 2022 11:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, औरैया
विज्ञापन
auraiya police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में अजीतमल क्षेत्र के प्रतापपुर पुल की सर्विस रोड पर कैब (कार) चालक के हत्यारोपियों से रविवार सुबह पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से दोनों हत्यारोपी वहीं गिर गए। पुलिस ने दोनों को उठाकर सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां से डॉक्टरों ने दोनों को सैफई रेफर कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कैब चालक की हत्या करने की बात स्वीकारी है। बाबरपुर-सिकरोड़ी मार्ग पर भीखमनगर के पास 23 दिसंबर को जखोपुर, गुरुग्राम निवासी कैब चालक मुकेश बाबरिया पुत्र धर्म पाल की हत्या कर शव को सरसों के खेत में फेंक दिया गया था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने खेत से शव बरामद करने के साथ ही सड़क पर लावारिस हालत में खड़ी कार बरामद की थी। उसी रात मिश्रीपुर गांव के पास एक युवती का अधजला शव भी पुलिस ने बरामद किया था। एक ही रात में दो हत्याओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी जोन कानपुर प्रशांत कुमार ने एसपी अभिषेक कुमार को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। एसपी ने सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार, एसओजी प्रभारी सत्येंद्र यादव को घटना के खुलासे की जिम्मेदारी दी थी।

जांच में पुलिस ने शव के पास बरामद कार का सीसीटीवी फुटेज इटावा के बकेवर थानाक्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से पाया। इसमें पुलिस को कार के अंदर दो व्यक्ति बैठे दिखाई दिए। कार सवार व्यक्तियों की पहचान केशव कुमार (25) निवासी मुरैना रूपशाह, अजीतमल औरैया व वीर सिंह (26) निवासी मसूदपुर, अछल्दा के रूप में हुई।

एसओजी की टीम दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार सुबह लगभग 8:30 बजे केशव और वीर को बाइक से कहीं जाते समय एसओजी टीम ने प्रतापपुर पुल के पास घेर लिया। भागने की कोशिश में दोनों ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी।

जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें दोनों के पैरों में गोली लग गई। इससे वह बाइक समेत वहीं पर गिर गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर गंभीर हालत में सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को सैफई रेफर कर दिया। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने कैब चालक मुकेश की हत्या कर ने की बात स्वीकारी है। दोनों को घायलावस्था में सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें