फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात डकैत और पुलिस के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू, दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग जारी

Sun, 22 Oct 2017 09:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बबुली कोल और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू
विज्ञापन
यूपी के कुख्यात डकैत बबुली कोल और पुलिस के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो चुकी है। चित्रकूट के मारकुंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुनका जंगल में दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग जारी है। पुलिस की गोली से एक डाकू गंभीर रूप से घायल हो चुका है। तीन असलहे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


बबुली कोल गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना जाल मुनका जंगल के चारों ओर फैला दिया है। इस बार डकैतों के पकड़े जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है। इससे पहले भी पुलिस ने बबुली कोल को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया था। जो फेल साबित हुआ पिछली मुठभेड़ में एक दरोगा डकैतों की गोली से शहीद हो गया था।  यूपी व एमपी में आतंक का पर्याय बने पांच लाख के इनामी डकैत बबुली कोल को नेस्तनाबूद करने के लिए चित्रकूट व सतना पुलिस ने हाथ मिला लिया था। दो प्रदेश की पुलिस ने निर्णय लिया था कि ज्वाइंट आपरेशन में सीमा विवाद का कोई मुद्दा नहीं रहेगा। डकैतों को मारने के लिए दोनों जिलों की पुलिस किसी भी सीमा में प्रवेश कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें