फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में 19 लोग घायल, कराया गया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद/ मोहम्मदाबाद। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बालक समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।


मोहम्मदाबाद कोतवाली के मोहल्ला किदवई नगर निवासी फैजान (5) पुत्र अनवर खां घर के बाहर खड़ा हुआ था। इस बीच बाइक की चपेट में आकर फैजान घायल हो गया। घायल को परिवार के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में गांव संतोषपुर निवासी मोहम्मद इशहत बाइक से गांव धीरपुर से वापस घर लौट रहे थे। जब वह कुछ ही दूरी पर पहुंचे तो सामने से आ रही कार की चपेट में आकर बाइक चालक घायल हो गया। लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया।


पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। कोतवाली कायमगंज के गांव भटासा निवासी सेवकराम, थाना अमृतपुर के गांव पमारान निवासी रामदास और पत्नी संतादेवी, थाना राजेपुर के गांव कुइंयाबूट निवासी इरफान, थाना मऊदरवाजा के गांव नगला खरबंदी नगला बजीर निवासी शिवम, स्वागत सिंह, सधवाड़ा निवासी दीपक कुमार, शमसाबाद के गांव रोशनाबाद निवासी राजवीर, जहानगंज के गांव न्यायमतपुर ठाकुरान निवासी निवेंद्र सिंह, कायमगंज के गांव बगिया सोहनलाल निवासी कन्हई, थाना राजेपुर के गांव आशा की मढ़ैया निवासी विनोद कुमार, संजय अलग-अलग दुर्घटनाओं में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह थाना नवाबगंज के गांव चंदनी निवासी विकास कुमार, मोहल्ला लालगेट निवासी ब्रजेश कुमार, मोहल्ला नवाब न्यामत खां पश्चिम निवासी हिम्मत सिंह, थाना मऊदरवाजा के गांव कुइंयाबूट निवासी अर्जुन और प्रकाश कोल्ड स्टोरेज निकट निवासी मनीष कुमार भी दुर्घटनाओं में घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में लाया गया। यहां से घायलों को परिवार के लोग निजी अस्पताल ले गए।


-घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें