कानपुर के प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय, जीटी रोड में 31 अक्तूबर को रोजगार मेला लगेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्तूबर शाम चार बजे तक प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय में बायोडाटा जमा कर सकते हैं।
अभ्यर्थी sewayojan.up.nic.in पर भी आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में पांच कंपनियां 790 पदों पर भर्तियां करेंगी। 45 साल तक के अभ्यर्थी भी इसमें शामिल हो सकते हैं।