फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मेट्रो ट्रैक और पिलर बनाने के काम की शुरुआत की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

Wed, 30 Oct 2019 11:53 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कल्याणपुर में चल रहा मेट्रो का काम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर आईआईटी से मोतीझील तक प्रस्तावित मेट्रो परियोजना के काम का श्रीगणेश करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रूट पर सबसे पहले कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन


शासन की ओर से संकेत मिलने के बाद लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) के अधिकारियों ने शुभारंभ समारोह को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। 

नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट के पास शुभारंभ के लिए मंच तैयार किया जाएगा। यहां लगे बटन को दबाते ही डिवाइडर पर खड़ी पाइलिंग मशीनें खुदाई शुरू कर देंगी। अधिकारियों की मानें तो छठ पर्व के बाद किसी भी दिन शुभारंभ समारोह की तारीख तय हो सकती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभारंभ करेंगे। हालांकि अभी उनकी ओर से मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। शहर में प्रस्तावित मेट्रो परियोजना के पहले चरण में आईआईटी से लेकर मोतीझील तक नौ मेट्रो स्टेशनों और ट्रैक का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

इसके लिए चयनित कंपनी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर ने कल्याणपुर में स्टेशन और ट्रैक के पिलर बनाने के लिए पाइलिंग (जमीन के नीचे खुदाई) की तैयारी पूरी कर ली है।

कल्याणपुर स्टेशन के पास लाइनों की जांच होने के बाद पाइलिंग मशीनें मौके पर खड़ी कर दी गई हैं। अधिकारी समारोह के लिए जगह के चयन के साथ ही आमंत्रण पत्र, शिलापट आदि के इंतजाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें