फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एयरपोर्ट से जुड़ेगी एलिवेटेड…1000 करोड़ से होगा निर्माण, 23 को मंत्रालय में जमा करा दी जाएगी डीपीआर

Fri, 07 Feb 2025 11:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मंडलायुक्त ने बताया कि उक्त मार्ग के बन जाने से नवनिर्मित चकेरी एयरपोर्ट और प्रयागराज की तरफ जाने का रास्ता सुगम हो जाएगा। इस मार्ग के बनने से टाटमिल और रामादेवी चौराहे पर रोजाना घंटों लगने वाले जाम से भी शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बैठक करते मंडलायुक्त और अन्य अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गोल चौराहे से रामादेवी के बीच जीटी रोड पर बनने वाले 11 किमी लंबे एलिवेटेड रोड की डीपीआर तैयार कर ली गई है। 23 फरवरी को इसे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में जमा करा दी जाएगी। इसके बाद कैबिनेट की हरी झंडी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। एनएच 34 पर इस एलिवेटेड रोड के बनने से सेंट्रल स्टेशन और एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो जाएगा। शहरी यातायात के दबाव को कम करने के लिए शुरू की गई।

विज्ञापन

इस परियोजना के फाइनल डीपीआर को लेकर गुरुवार को मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने विभागीय अधिकारियों के साथ आयुक्त कार्यालय में बैठक की। बताया गया कि इस परियोजना पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा। परियोजना का सर्वे आईआईटी के विशेषज्ञों से कराया गया था। मंडलायुक्त ने बताया कि उक्त मार्ग के बन जाने से नवनिर्मित चकेरी एयरपोर्ट और प्रयागराज की तरफ जाने का रास्ता सुगम हो जाएगा।

विज्ञापन

एयरपोर्ट तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा
इस मार्ग के बनने से टाटमिल और रामादेवी चौराहे पर रोजाना घंटों लगने वाले जाम से भी शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि घंटाघर से भी इसकी कनेक्टिविटी होने से नयागंज, कलक्टरगंज, परेड, लाटूश रोड, मेस्टन रोड जैसे घने और बाजार वाले क्षेत्रों से भी एयरपोर्ट तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा।  वर्तमान में यहां से करीब दो घंटे का समय लग जाता है। एलिवेटेड का डीपीआर तैयार करने वाली कंपनी हेक्सा प्राइवेट ज्वाइंट स्टॉक कंपनी, नई दिल्ली व मेसर्स टेक्नोक्रेट्स एडवाइजरी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ समन्वयक नीरज श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता एके जयंत के अलावा सेतु निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें