फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: कानपुर को जाम से निजात दिलाने के लिए ग्रीनपार्क चौराहे से घंटाघर तक बनेगा एलीवेटेड पुल

Tue, 24 Aug 2021 11:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रस्तावित एलीवेटेड फ्लाईओवर की मूलगंज चौराहे से कनेक्टिविटी दी जाएगी। इसके लिए फ्लाईओवर पर मूलगंज चौराहे से लाटूश रोड की तरफ गर्डर स्थापित करते हुए चार पहिया, दो पहिया वाहनों की पार्किंग की संभावना तलाशी जाएगी।
विज्ञापन
कानपुर: हर रोज जाम से जूझते हैं कनपुरिए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर को जाम से निजात दिलाने के लिए ग्रीनपार्क चौराहे से घंटाघर तक पुल (एलीवेटेड फ्लाईओवर) बनाने की तैयारी है। परेड, नई सड़क, मूलगंज, हालसी रोड होते हुए घंटाघर तक बनने वाले इस पुल की लंबाई 2.7 किलोमीटर होगी। कमिश्नर डॉ. राजशेखर ने इसकी उपयोगिता और लागत के आंकलन के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित कर जल्द ही रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस, परेड चौराहा, नई सड़क, मूलगंज, हालसी रोड, घंटाघर में जाम की वजह से 10 मिनट का रास्ता तय करने में एक-एक घंटे लग जाते हैं। कई बार तो लोगों की ट्रेन भी छूूट जाती है। बाजार होने की वजह से लाटूश रोड, मेस्टन रोड पर दिनभर जाम रहता है।

सिविल लाइंस एमजी कॉलेज चौराहे पर भी छुट्टी के समय भीषण जाम लगता है। इस समस्या से पार पाने के लिए ही कमिश्नर की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समग्र विकास समिति ने एलीवेटेड फ्लाईओवर की योजना बनाई है। इसके लिए सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर पर पिलर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


कमिश्नर ने जो चार सदस्यीय कमेटी गठित की है, उसमें नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन, सेतु निगम के जीएम राकेश सिंह, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता केसी वर्मा और उच्च स्तरीय समग्र विकास समिति के समन्वयक नीरज श्रीवास्तव शामिल हैं। नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले हफ्ते कमेटी मौके पर जाकर संयुक्त रूप से सर्वे करेगी। इसके बाद कमिश्नर को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

मूलगंज चौराहे पर पुल पर पार्किंग 
प्रस्तावित एलीवेटेड फ्लाईओवर की मूलगंज चौराहे से कनेक्टिविटी दी जाएगी। इसके लिए फ्लाईओवर पर मूलगंज चौराहे से लाटूश रोड की तरफ गर्डर स्थापित करते हुए चार पहिया, दो पहिया वाहनों की पार्किंग की संभावना तलाशी जाएगी। यहां गाड़ी खड़ी कर लोग सीढ़ियों, लिफ्ट या एस्केलेटर से मूलगंज चौराहे पर उतर सकेंगे। यहां से क्षेत्र की इलेक्ट्रिक, मशीनरी, कपड़ा, लोहा आदि थोक मंडियों तक जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें