प्रशासनिक अमले में एक बहुत बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय पुलिस सेवा के 206 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से तब्दीली कर दी है। इस ताबड़तोड़ ट्रांसफर एक्सप्रेस की जद में कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट भी आया है, जहां लंबे समय से जमे सात डिप्टी एसपी का गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। एक क्लिक में देखें, किसका कहां हुआ तबादला...
डिप्टी एसपी चित्रांशु गौतम - कानपुर नगर से बहराइच भेजे गए।
डिप्टी एसपी सुभाष चंद्रा - कानपुर नगर से मुजफ्फरनगर स्थानांतरित।
डिप्टी एसपी शिखर - कानपुर नगर से गोंडा नई तैनाती।
डिप्टी एसपी आशुतोष कुमार-II - कानपुर नगर से गोरखपुर भेजे गए।
डिप्टी एसपी अमरनाथ यादव - कानपुर नगर से मथुरा तबादला।
डिप्टी एसपी अभिषेक कुमार पांडेय - कानपुर नगर से लखनऊ कमिश्नरेट भेजे गए।
डिप्टी एसपी रंजीत कुमार - कानपुर नगर से लखनऊ कमिश्नरेट स्थानांतरित।
तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर चली ट्रांसफर एक्सप्रेस
पुलिस मुख्यालय और शासन के कड़े नियमों के अनुसार, प्रांतीय पुलिस सेवा के जो भी अधिकारी किसी एक जिले या कमिश्नरेट में तीन साल या उससे अधिक का समय पूरा कर लेते हैं, उनका गैर जनपद तबादला अनिवार्य हो जाता है। कानपुर कमिश्नरेट में तैनात ये सभी अधिकारी कानून-व्यवस्था और विभिन्न सर्किलों की कमान संभाल रहे थे। इस बड़े फेरबदल के बाद अब कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में नए पीपीएस अधिकारियों की तैनाती जल्द ही की जाएगी, जिससे रिक्त हुए सर्किलों का कार्यभार सुचारू रूप से चलाया जा सके।