फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: NSI परिसर में बिना अनुमति काटे थे 723 हरे पेड़, निदेशक समेत अन्य अफसरों पर एफआईआर, वन दरोगा निलंबित

Thu, 04 Jun 2026 12:09 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट में बिना अनुमति 723 हरे पेड़ काटकर बेचे जाने का मामला सामने आया है। कल्याणपुर पुलिस ने संस्थान की निदेशक और अन्य अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, क्षेत्र में निगरानी न रखने के कारण वन दरोगा को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट (एनएसआई) में खड़े 723 हरे पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने एनएसआई निदेशक समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि एनएसआई निदेशक व अन्य की मिलीभगत से चोरी-छिपे पेड़ काटे गए। पुलिस ने वन संरक्षण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, काम में लापरवाही बरतने पर वन दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

क्षेत्रीय वन अधिकारी कानपुर रेंज राकेश कुमार पांडेय की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, शुगर इंस्टीट्यूट की निदेशक सीमा परोहा, संपदा अधिकारी विनय कुमार, एनएसआई सुरक्षा कमांडर उदय प्रताप सिंह, फॉर्म प्रबंधक अशोक कुमार व अन्य अज्ञात ने मिलकर परिसर में खड़े हरे पेड़ कटवाए, इसके बाद अनवरगंज में टिंबर का काम करने वाली मेसर्स तिवारी वुड मर्चेंट को बेच दिया।

वन दरोगा को निलंबित कर दिया गया
हरे पेड़ों की कटान संस्थान में हॉस्टल निर्माण और साफसफाई की आड़ में की गई। इस मामले में केंद्रीय टीम जांच कर चुकी है। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर जांच की तो इसका खुलासा हुआ। मुख्य वन संरक्षक एनके जानू ने नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट में बिना अनुमति हरे पेड़ काटे जाने के प्रकरण में लापरवाही बरतने पर वन दरोगा राम बाबू दोहरे को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि क्षेत्र में हरे पेड़ बिना अनुमति कटते रहे और क्षेत्र के वन दरोगा को इसका पता नहीं चला।

कई कीमती पेड़ काटे गए
वन अधिकारी ने बताया कि एनएसआई में खड़े 250 प्रोशो पीस के पेड़, 128 कंजी, 119 नीम, 67 कनेर, 44 केशिया श्यामिया, 30 शीशम, 27 यूकेलिप्टस, 21 जंगल जलेबी सहित कुल 723 हरे पेड़ काट दिए गए। टीम जांच करने पहुंची, तो बड़ी संख्या में काटे गए पेड़ बेचे जा चुके हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन अधिकारी की तहरीर पर एनएसआई निदेशक समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जांचेंगी कि कितनी ट्रॉली पेड़ बाहर ले जाए गए हैं।  -आशुतोष कुमार, एसीपी पनकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें