फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ के झटके के बाद खुलीं अंडा-चिकन की दुकानें, चिड़ियाघर के आसपास की दुकानें अभी रहेंगी बंद

Thu, 14 Jan 2021 12:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में बर्ड फ्लू के चलते चार दिन तक बंद रहे चिकन और अंडों के व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। करीब 10 करोड़ के नुकसान के बाद जिला प्रशासन ने दुकानों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि चिड़ियाघर से एक किलोमीटर की परिधि की दुकानें अभी बंद रहेंगी। पहले यह दायरा 10 किलोमीटर था।
विज्ञापन


बुधवार को चिकन-अंडे की दुकानें तो खुलीं लेकिन सन्नाटा रहा। कारोबारियों का कहना है कि माल न होने की वजह से सन्नाटा रहा। इसके अलावा लोगों में अभी डर भी है। रामादेवी में अंडों के थोक व्यापारी बिटटू कालरा ने बताया कि जिला प्रशासन की नई गाइड लाइन जारी होने के बाद रामादेवी व आसपास अंडों की बिक्री शुरू हो गई। हालांकि मांग कम रही। बाकरगंज पोल्ट्री व्यापार मंडल के अध्यक्ष मो. रईस मंसूरी ने बताया कि माल न होने से बिक्री नहीं शुरू हो पाई। बृहस्पतिवार से काम शुरू होगा।
विज्ञापन

पूरे शहर में रहा बंदी का माहौल
मुर्गों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन ने चिड़ियाघर से 10 किलोमीटर की परिधि की अंडा-चिकन की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था। हालांकि दहशत के चलते लगभग पूरे शहर में बंदी का माहौल रहा। ग्राहक भी दूरी बनाए हुए हैं, इस वजह से भी लोगों ने दुकानें बंद रखीं। 
 
कमिश्नर से मिला प्रतिनिधिमंडल
पोल्ट्री फार्मर्स ब्रायलर्स वेलफेयर फेडरेशन के अध्यक्ष एफएम शेख ने बताया कि कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। इसमें पूरी तरह से प्रतिबंध हटाने की मांग उठाई गई। इस पर कमिश्नर ने डीएम को मार्क करके समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए।

बाद में प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। उन्होंने जारी की गई गाइड लाइन के बारे में जानकारी दी और निर्देशों को अमल में लाने को कहा। उन्होंने बताया कि चार दिन की बंदी से कारोबार को करीब 10 करोड़ का झटका लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें