फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक विहीन परीक्षा केंद्र निरस्त कराए जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए केंद्रों के मानकविहीन होने पर शिक्षक संगठनों का विरोध शुरू हो गया है। उन्होंने ऐसे मानक विहीन केंद्रों को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष केशव सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2021 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए जिले मेें दो राजकीय, 54 अशासकीय सहायता प्राप्त, एक जूनियर स्तर सहायता प्राप्त व 28 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त समेत कुल 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि, राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे, वाइस रिकार्डर, बाउंड्रीवाल, अग्निशमन आदि के मानक पूरे नहीं हैं। कई केंद्रों में कोविड गाइडलाइन के विपरीत अधिक छात्रों का आवंटन कर दिया गया है। परीक्षा के समय छात्रों मेें संक्रमण फैलने का खतरा रहेगा। ऐसे परीक्षा केंद्रों को निरस्त किया जाए। इस दौरान ध्रुवकांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर आई 118 आपत्तियां
बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए 85 केंद्रों को लेकर 30 जनवरी आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। डीआईओएस ने बताया कि अंतिम दिन तक कुल 118 आपत्तियां आई हैं। इनमें से कई केंद्रों ने संसाधन पूरे न होने की बात लिखकर दी है। जिनका डीएम की अध्यक्षता वाली समिति के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि पूर्व में सत्यापन के बाद ही स्कूलों के केंद्र बनाने की रिपोर्ट भेजी गई थी। हालांकि नियमानुसार बनाए गए परीक्षा केंद्रों के बाबत आपत्तियां मांगी गई हैं। मिलने पर उनका दोबारा सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें