फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बेटे सौरभ की जेईई मेंस में 96वीं रैंक

विज्ञापन
कानपुर देहात जिले के अकबरपुर मसोथा गांव निवासी सौरभ ने जेईई मेंस परीक्षा में 96 वीं रैक हासिल की, त? - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के मसोथा गांव के किसान शिव सिंह यादव के बेटे सौरभ यादव की जेईई मेंस परीक्षा में ऑल ओवर इंडिया 96 वीं (99.99 परसेंटाइल) व ओबीसी में आठवीं रैक आई है। सौरभ आईएएस की परीक्षा पास करने के बाद डीएम बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। जेईई मेंस में अच्छी रैंक आने के बाद घर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

मसोथा गांव निवासी सौरभ यादव की प्राथमिक शिक्षा अकबरपुर के प्राईवेट स्कूल में हुई। इसके बाद वह कानपुर चले गए। वहां 2016 में उसने हाईस्कूल की परीक्षा में 85 प्रतिशत व 2018 में इंटरमीडिएट परीक्षा में भी 85 प्रतिशत अंक आए। सौरभ ने घर वालों से जेईई की तैयारी करने की बात कही। आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर पिता ने असमर्थता व्यक्त की। लेकिन सौरभ के भाइयों ने हौसला बढ़ाया। सौरभ ने घर में रहकर तैयारी शुरू कर दी। पहली बार में 2019 की जेईई-प्री परीक्षा में सौरभ ने बेहतर अंक प्राप्त किए, लेकिन मुख्य परीक्षा में वह अस्वस्थ हो गए और परीक्षा पास नहीं कर सके। सौरभ ने हार नहीं मानी और वह तैयारी करते रहे। शनिवार को जेईई का रिजल्ट घोषित हुआ। उसमें बेहतर अंक आए। सौरभ की ऑल इंडिया में 96 वीं व ओबीसी में आठवीं रैंक आई। जानकारी के बाद घर में लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
सौरभ पांच भाईयों अनिल, शैलेंद्र, सुशील, सुधीर में सबसे छोटा है। एक बहन रेनू यादव बीएड करने के बाद टीईटी पास कर चुकी है। सौरभ यादव ने बातचीत में बताया कि अब उनका सपना संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा पास करने का है। बताया कि उनकी सफलता के पीछे पिता शिव सिंह, मां अंजना सहित भाई-बहन का भूरा सहयोग मिला है। खास बात यह है कि सौरभ कभी इस परीक्षा को पास करने के लिए कोचिंग नहीं गए। क्षेत्र में लोग इस युवा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें