फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इको पार्क से मिलेगी तकनीक

Thu, 14 Jan 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) और डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) की मदद से आईआईटी कानपुर में इको पार्क स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके माध्यम से छोटे और मझोले उद्योगों को तकनीक मुहैया कराई जाएगी। उद्यमियों की समस्याओं का समाधान भी होगा। स्टूडेंटों को भी उद्योग से जुड़कर काम करने का मौका मिलेगा।

आईआईटी में इको पार्क के लिए जमीन की तलाश पूरी हो गई है। जनवरी के अंत तक इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। तकनीक उपलब्ध कराने और उद्योगों की समस्याओं का समाधान मार्च से किया जाने लगेगा। इसकी पुष्टि प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर प्रो. समीर खांडेकर ने की।
विज्ञापन


कोआर्डिनेटर ने कहा है कि इको पार्क के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय और डीएसटी ने 75 से 100 करोड़ रुपये का बजट देने का भरोसा दिलाया है। इको पार्क से कानपुर के छोटे, मझोले औद्योगिक इकाइयों को फायदा मिलेगा। एक्सपर्ट की मदद से तकनीक और समस्या का समाधान कराया जा सकेगा।

यह अपने तरह का अनोखा सेंटर होगा, जो लगातार काम करता रहेगा। इससे औद्योगिक इकाइयों की जरूरत पूरी की जा सकेगी। इसका फायदा आईआईटी के बीटेक, एमटेक और पीएचडी स्टूडेंटों को भी मिलेगा। वह औद्योगिक इकाइयों से जुड़कर सीधे काम कर सकेंगे।

लखनऊ में रिसर्च सेंटर भी
आईआईटी का रिसर्च सेंटर लखनऊ में भी बनेगा। इसके लिए 50 एकड़ जमीन मांगी गई है। इसकी मदद से इंटरनेशनल रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा। अमेरिका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया सहित तमाम देशों के विज्ञानी आएंगे और रिसर्च में आईआईटी के मददगार बनेंगे।
विज्ञापन


अभी इस व्यवस्था में दिक्कत आ रही है, क्योंकि कानपुर एयर कनेक्टिविटी से नहीं जुड़ा है। जो फ्लाइटें पहले आती थीं, वह अब बंद हैं। लखनऊ से कानपुर की सड़क मार्ग की यात्रा कठिन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें