देश के 330 बिजनेस स्कूलों के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम) कोर्स में एडमिशन के लिए मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (मैट) 2016 का शेड्यूल जारी हो गया है। फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
टेस्ट फरवरी में होगा। मैट के स्कोर कार्ड के सहारे देश के किसी भी बिजनेस स्कूल में एडमिशन लिया जा सकेगा। इंटरनेशनल बिजनेस स्कूलों में भी एडमीशन का विकल्प मिलता है। करीब 250 इंटरनेशनल बिजनेस स्कूलों ने मैट स्कोर को मान्य किया है।
मैट के स्कोर को निजी मैनेजमेंट कॉलेज भी मान्य करते हैं। यानी इस स्कोर कार्ड के सहारे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध मैनेजमेंट कॉलेजों में भी एडमिशन लिया जा सकेगा।