फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake In Kanpur: कानपुर में भी महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों-दफ्तरों से बाहर सड़कों पर आ गए लोग

Tue, 03 Oct 2023 03:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Earthquake Today In UP: नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार, भूकंप के झटके दो बार महसूस किए गए। पहला झटका दोपहर 2.25 बजे आया, जिसकी तीव्रता 4.46 थी। वहीं, इसके ठीक आधे घंटे बाद दोपहर 2.51 बजे भूकंप का एक और झटका आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर समेत दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गढ ।दोपहर करीब दो बजकर 52 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए और सावधानी बरतते हुए खुले मैदान में आ गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

विज्ञापन

इनमें लखनऊ, कानपुर, अमरोहा, अयोध्या, मुरादाबाद, बिजनौर सहित कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार, भूकंप के झटके दो बार महसूस किए गए। पहला झटका दोपहर 2.25 बजे आया, जिसकी तीव्रता 4.46 थी।



वहीं, इसके ठीक आधे घंटे बाद दोपहर 2.51 बजे भूकंप का एक और झटका आया। इसकी तीव्रता 6.2 थी। भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है। अचानक ही धरती कांपने से लोग दहशत में आ गए और सावधानी बरतते हुए खुले मैदानों में आ गए। अभी तक लोगों में डर व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें