फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, पांच बच्चों समेत नौ घायल

Sat, 02 May 2026 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर चौराहा के समीप झांसी-कानपुर हाईवे पर वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। जिसमें सवार पांच बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए। इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन

कालपी की ओर से ई-रिक्शा शुक्रवार दोपहर 12 बजे भोगनीपुर आ रहा था। झांसी-कानपुर हाईवे पर भोगनीपुर चौराहा ओवरब्रिज के समीप पीछे से आए वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा को सीधा कर घायलों को निकाला। जिसमें जालौन थाना आटा थाना के इटौरा निवासी चेतराम की पत्नी छोटी, कालपी निवासी दीपू का 11 वर्षीय पुत्र आशि, चालक राजबहादुर, भोगनीपुर थाना के अकोढ़ी निवासी सुशील की पत्नी अनीता देवी और तीन वर्षीय पुत्र अयान, देवराहट थाना के सेल्हूपुर निवासी चंद्रशेखर की पत्नी विनीता, छह वर्षीय पुत्र आर्यन और पुत्री नैंसी, सिकंदरा थाना के उमरपुर निवासी रामबाबू की पत्नी कमला घायल हो गईं।
सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डाॅ. केदारनाथ ने सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अपराध निरीक्षक बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ई-रिक्शा का कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें