फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आईआईटी से 14 विषयों से करें ई-मास्टर कोर्स, टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर होगा चयन

Tue, 27 Feb 2024 09:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर अब वर्किंग प्रोफेशनल और अन्य छात्रों के लिए ई-मास्टर कोर्स शुरू कर रहा है। संस्थान 14 विषयों में ई-मास्टर कोर्स की ऑनलाइन पढ़ाई कराएगा। देश-दुनिया से कहीं से भी छात्र आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 29 फरवरी है। इसकी कक्षाएं जुलाई 2024 से शुरू होंगी। इसमें आवेदन के लिए गेट स्कोर की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थी कोर्स को एक से तीन साल के भीतर पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर हर साल ई-मास्टर कोर्स के माध्यम से छात्रों को अलग-अलग विषयों की डिग्री उपलब्ध कराता है। संस्थान इस बार नेक्स्ट जनरेशन वायरलेस टेक्नोलॉजी, बिजनेस फाइनेंस, फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, पब्लिक पॉलिसी, डाटा साइंस एंड बिजनेस एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, क्लाइमेट फाइनेंस एंड सस्टेनेबिलिटी, एआई एंड एमएल, क्वांटिटेटिव फाइनेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट, सस्टेनेबल कंस्ट्रक्शन प्रैक्टिस एंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, बिजनेस लीडरशिप इन द डिजिटल एज, फाइनेंशियल एनालिसिस, पॉवर सेक्टर रेगुलेशन इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट, रीन्यूएबेल एनर्जी एंड ई-मोबिलिटी पर कोर्स का आयोजन कर रही है। बिजनेस लीडरशिप इन द डिजिटल एज, फाइनेंशियल एनालिसिस, पॉवर सेक्टर रेगुलेशन इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट, रीन्यूएबेल एनर्जी एंड ई-मोबिलिटी विषयों के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद हो चुकी है। अन्य विषयों के लिए 29 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता का चयन एकेडमिक और प्रोफेशनल बैकग्राउंड के स्कोर, टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

पढ़ाई के दौरान नौकरी छोड़ने की भी जरूरत नहीं
ई-डिग्री प्रोग्राम विशेष रूप से वर्किंग प्रोफेशनल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसलिए अभ्यर्थियों को पढ़ाई के दौरान जॉब छोड़ने की आवश्यकता नहीं है। प्रोफेसर इंवार्ज ऑफिस ऑफ डिजिटल लर्निंग के प्रो. केतन रजावत ने कहा कि ई-मास्टर्स कोर्स विशेष रूप से इंडस्ट्री प्रोफेशनल को ध्यान में रखकर तैयार किए हैं। इस प्रोग्राम से उनको कॅरियर में बढ़त मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें