वह अपने शरीर में नुकीली चीज से घाव कर लेता है। इन बच्चों की स्कूल से भी शिकायतें आने लगी हैं। इन्हें अश्लील साइटों पर जाने की भी लत लग रही है। सोसाइटी की हेल्पलाइन पर जो फोन आ रहे हैं, उनमें बताया जा रहा है कि बच्चों को हुक्का पीने, शराब पीने, सिगरेट आदि की लत बढ़ गई हैं।
इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बच्चों में इससे डिप्रेशन, एंजाइटी भी हो रही है। इंडियन साइकेट्रिक सोसाइटी ने 60 दिन का कोर्स बनाया है। इसे तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहले 20 दिन इंटरनेट देखने में हल्की बंदिश लगाई जाती है और इनाम दिया जाता है। इसी तरह अगले 20 दिन बंदिश के घंटे बढ़ा दिए जाते हैं और इनाम बड़ा कर दिया जाता है। आखिरी 20 दिन बंदिश और बढ़ती है और काउंसलिंग होती है।- डॉ. गणेश शंकर, वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज