शोहदा बना रहा था संबंध बनाने का दबाव
पूछताछ में सामने आया कि उसे परेशान करने वाला अंदौली का उस्मान है। पिता ने उसे समझाया कि बेटी पढ़ाई कर रही है। उसका भविष्य बर्बाद न करे। इस पर उसने पिता को भी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जब वह 22 मार्च को स्कूल जा रही थी, तभी उस्मान ने रास्ते में साइकिल रुकवाई और संबंध बनाने का दबाव बनाया।
परिजनों से मिली सामना करने की हिम्मत
इनकार करने पर दुष्कर्म की धमकी दी, तो अगले दिन से स्कूल जाना ही बंद कर दिया। परिजनों ने पढ़ाई छोड़ने से मना कर शोहदे का डटकर सामना करने की ताकत दी। इसके बाद उससे कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा।