फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रात को पार्क में पड़े बेंच पर सो गया युवक, नींद में फंसा ली गर्दन; 20 मिनट की मशक्कत के बाद निकाली गई

Mon, 08 Apr 2024 08:58 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर।

सार

थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि युवक खुद को इलाके का रहने वाला बताया है। वह अकसर पार्क में आ जाता है। रविवार रात वह पार्क में आया था। बेंच पर लेटते ही उसे नींद आ गई।
विज्ञापन
पड़े बेंच पर सो गया युवक, नींद में फंसा ली गर्दन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के स्वरुपनगर स्थित रामलीला मैदान में पड़ी बेंच पर रविवार रात एक युवक सो रहा था। सोते समय किसी तरह उसकी गर्दन बेंच में फंस गई। गर्दन निकालने की कोशिश में वह बुरी तरह फंस गया और चीख-पुकार मचाने लगा। 

विज्ञापन

देर रात एक बजे करीब पार्क से आवाजें आती देख इलाके के लोगों ने स्वरूपनगर पुलिस को सूचना दी। मौके पर कुछ पुलिसकर्मियों संग इंस्पेक्टर राजेश शर्मा और एसआई कवींद्र खटाना पहुंचे। सूझ-बूझ से पुलिसकर्मियों ने युवक की फंसी गर्दन को बेंच से सकुशल निकाला। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि युवक खुद को इलाके का रहने वाला बताया है। वह अकसर पार्क में आ जाता है। रविवार रात वह पार्क में आया था। बेंच पर लेटते ही उसे नींद आ गई। करवट बदलते समय किसी तरह वह बेंच के टेक लेने वाले हिस्से के नीचे बनी जगह से नीचे जा गिरा। जिससे उसका शरीर जमीन पर आ गया लेकिन गर्दन बेंच में फंस गई। पुलिस ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद उसे सकुशल बचा लिया। उसकी गर्दन पर मामूली खरोंच आई थी। उसे इलाज दिलाकर घर भेज दिया गया है। फिलहाल वह स्वस्थ्य है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें