फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: नशे में टल्ली शिक्षक का हंगामा, पेंट उतारकर जमीन पर लेटे, बच्चों से की अभद्रता, जानें पूरा मामला

Wed, 24 Aug 2022 10:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

जैतपुर विकासखंड में बुधवार को नशे में धुत एक शिक्षक ने जमकर हंगामा किया। उनका नशे में पेंट उतारकर जमीन पर लेटने का वीडियो भी वायरल हुआ। मामले का संज्ञान लेते हुए बीएसए बोले कि जांच रिपोर्ट आने पर निलंबन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
नशे में धुत शिक्षक का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में विकासखंड जैतपुर के नवीन प्राथमिक विद्यालय बघौरा में तैनात सहायक अध्यापक अजय कुमार नशे की हालत में स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान शिक्षक ने पेंट उतारकर रख दी और जमीन पर लेट गया। शिक्षक की हरकतें देख अधिकांश बच्चे स्कूल के बाहर चले गए।

विज्ञापन

शिक्षक का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। बीईओ ने विद्यालय पहुंच मामले की जांच की। प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक अजय कुमार बुधवार की सुबह करीब 10 बजे शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे और बच्चों से अभद्रता करने लगे। कपड़े उतारकर जमीन पर लेटने पर बच्चों ने अभिभावकों को सूचना दी।


इस दौरान देखते ही देखते ग्रामीण विद्यालय में एकत्र हो गए और पुलिस व एसडीएम को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे बीईओ जैतपुर गौरव शुक्ला व थाना पुलिस ने नशे में धुत शिक्षक के हिरासत में ले लिया। बीईओ ने बच्चों के बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि शिक्षक का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।

रिपोर्ट डीएम और बीएसए को भेजी जाएगी। बीईओ ने बताया कि शिक्षक अजय कुमार की अनुशासनहीनता की जानकारी हुई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर कार्रवाई की जाएगी। उधर बेसिक शिक्षा अधिकारी एके मिश्रा का कहना है कि छेड़खानी के मामले में अजय कुमार निलंबित थे।
विज्ञापन

इन्हें तीन दिन पहले ही बहाल किया गया था। नशे की हालत में विद्यालय पहुंचने की जानकारी मिली है। साथ ही बच्चों और अन्य शिक्षकों से अभद्रता भी की। बताया जा रहा है कि हंगामा करने वाला शिक्षक अक्सर स्कूल में शराब पीकर आता है। जांच रिपोर्ट आने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें