सूखा पीड़ित किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने साढ़े चार करोड़ रुपए की राहत राशि जारी की है। घाटमपुर का दौरा करने के बाद सरकार ने तय किया है कि यह राशि इलाके के 37 गावों के किसानों को दी जाएगी।
चार करोड़ 41 लाख 49 हजार 154 रुपए जल्द ही किसानों के खातों में भेज दिए जाएंगे। ज्ञात हो पिछले साल अक्तूबर और नवंबर में 18573.450 हेक्टेयर रबी की फसल सू्खे की मार से प्रभावित हुई थी। इससे 28496 किसानों को भारी नुकसान हुआ था। केंद्र सरकार की टीम ने जिले का दौरा किया और घाटमपुर के 37 गांवों को ही सूखा प्रभावित माना था।
इन गांवों के लिए आई राहत
शाखा जयवारा, लहरापुर, घुघुवा, गढ़ोलामऊ, कोटो, गडाया, बक्सरा, अभिरेतपुर, काटर, कटरी, समुही, रायपुर, मोहवा, लहुरीमऊ कासिमपुर, बगरिया, असखारमऊ, कितार, कोहटा, मैधरी, कन्धौली घरछुवा, बौध, सिघौला, सिरसा, अज्योरी, आनूपुर, बरीपाल, अकबरपुर बीरबल कछार, अकबरपुर बीरबल बांगर, गुजैला, कोटरा, दहिलर अरवल, मऊनखत, बम्हन टिकरी, बीवीपुर, मकरंदपुर, हरदौली।