फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: हाईवे पर चालक को तमंचा लगाकर बंधक बना एसी से भरा लोडर लूटा

Sat, 05 Mar 2022 03:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव में लुटेरों ने तमंचा लगा चालक को पीटा और हाथ पैर गमछे से बांधकर खंती में फेंक दिया। चालक के मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया। लुटेरे लोडर लेकर भाग निकले। लोडर में 18 एसी और तीन कूलर लदे थे।
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चमरौली गांव के पास नकाबपोश लुटेरों ने चालक को बंधक बनाकर सड़क किनारे फेंक दिया और एससी से भरा लोडर लूटकर भाग निकले। लगभग 10 लाख की लूट से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित लोडर चालक से जानकारी ली। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। सीतापुर का रहने वाला चालक विशाल लोडर लेकर उरई जा रहा था। अजगैन के चमरौली के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया।

तमंचा लगा चालक को पीटा और हाथ पैर गमछे से बांधकर खंती में फेंक दिया। चालक के मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया। लुटेरे लोडर लेकर भाग निकले। लोडर में 18 एसी और तीन कूलर लदे थे। हाईवे पर गश्त कर रही पीआरवी ने चालक को कराहता देख उसे संभाला और बंधक मुक्त कराया।
विज्ञापन


लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। कोतवाल अजगैन पवन सोनकर ने चालक से जानकारी लेकर सीमाओं पर नाकेबंदी की। वाहनों की चेकिंग हुई पर लुटेरों का पता नहीं चल सका। एएसपी शशिशेखर सिंह ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें