फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी, वसुंधरा हॉस्पिटल पर छापा, कार्रवाई के दौरान पीछे के रास्ते से भाग निकली संचालिका

Sat, 05 Mar 2022 11:50 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एसीएमओ ने लकी हॉस्पिटल में गलत वीगो लगने से अंगूठा और हथेली गंवाने वाले लोहारखेड़ा निवासी अशोक राजपूत के शुक्रवार को बयान लिए। इलाज में हुई लापरवाही की जांच के लिए सीएमओ ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है, जो मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चल रहे अवैध अस्पतालों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। शुक्रवार दोपहर डीएम नेहा शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शाम को ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्रही स्थित वसुंधरा हॉस्पिटल पर छापा मारा।
विज्ञापन


कार्रवाई होते देख संचालिका गुड़िया चौहान पीछे के रास्ते से निकल गईं। कल्याणपुर स्थित लकी नर्सिंगहोम में गलत तरीके से वीगो लगाने की वजह से मरीज अशोक राजपूत का अंगूठा और हथेली कटने के बाद जागे स्वास्थ्य विभाग ने इस निजी अस्पताल को सील किया था।

इसके बाद झोलाछाप अस्पतालों के खिलाफ अभियान शुरू हुआ। चार अस्पतालों को सील करने के बाद शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. सुबोध के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्रही स्थित संतोष बाबा मंदिर नाला रोड पर स्थित वसुंधरा हॉस्पिटल पर छापा मारा।
विज्ञापन


डॉ. सुबोध ने बताया कि छापे के दौरान हॉस्पिटल संचालिका गुड़िया चौहान पीछे के रास्ते से भाग निकलीं। अस्पताल में न तो कोई डॉक्टर मिला और न ही प्रशिक्षित स्टाफ। सिर्फ  एक रिसेप्शनिस्ट मिली। उससे अस्पताल संचालक, डॉक्टरों को बुलाया गया, पर कोई नहीं आया। संचालिका को 5 मार्च को दस्तावेजों सहित दफ्तर में बुलाया गया है। न आने पर हॉस्पिटल सील किया जाएगा।

एसीएमओ ने लिए अशोक के बयान
एसीएमओ ने लकी हॉस्पिटल में गलत वीगो लगने से अंगूठा और हथेली गंवाने वाले लोहारखेड़ा निवासी अशोक राजपूत के शुक्रवार को बयान लिए। इलाज में हुई लापरवाही की जांच के लिए सीएमओ ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है, जो मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें