भीषण गर्मी के बीच शहर के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में शनिवार को पांच लोग ने राह चलते दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों ने जानकारी कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हनुमंत विहार के खाड़ेपुर निवासी श्रीराम (60) गोल चौराहे के पास स्थित कृष्णा बस सर्विस में हेल्पर थे। बस के चालक अशोक मिश्रा ने बताया कि शनिवार को श्रीराम बस में ही पंखा चलाकर सो गया था।
रविवार सुबह जब वह काफी देर बाद भी बस के बाहर नहीं आया तो देखने गए। वह बेसुध हालत में पड़ा था। आनन-फानन उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार ग्वालटोली के अहिराना निवासी पप्पू (38) पत्थर घिसाई का काम करते थे। छोटे भाई अजय ने बताया कि शनिवार को वह झांसी से काम खत्म करके घर लौट रहे थे। सचेंडी स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर पानी पीने के कुछ मिनट बाद उनके पसीना आने लगा और हालत बिगड़ गई।
नवाबगंज थाना
- फोटो : अमर उजाला
जबतक लोग पुलिस को सूचना करते तब तक सांसे थम गईं। नवाबगंज में संजयपुरम आजादनगर निवासी अनिल कुमार सविता (35) स्वरूपनगर में स्थित एक बंगले में सिक्योरिटी गार्ड थे। बड़े भाई अशोक कुमार ने बताया कि 13 जून की रात नाइट डयूटी के दौरान गर्मी के चलते अनिल की हालत बिगड़ गई। लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
चकेरी थाना
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी थानाक्षेत्र में बेमेतरा के थाना चंदनू के ग्राम खपरी निवासी मजदूर छत्तू निषाद (55) श्यामनगर इलाके में कमरा लेकर रहता था। चकेरी थाने के पास शनिवार को उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। फीलखाना थानाक्षेत्र में नवाबगंज निवासी ई-रिक्शा चालक राकेश कनौजिया (35) की एक्सप्रेस रोड स्थित शनिदेव मंदिर के पास शनिवार को अचानक हालत बिगड़ी और कुछ देर बाद सड़क पर दम तोड़ दिया।