कन्नौज। जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार पुनरीक्षण की नई समय-सारिणी निर्धारित की गई है। एकीकृत आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवंबर को होगा। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने अथवा आपत्ति दर्ज कराने के लिए दावे एवं आपत्तियां 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 21, 22, 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम सूची में नहीं है, विशेषकर नए, युवा और महिला मतदाताओं का अधिक से अधिक पंजीकरण कराएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा। संवाद