फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आठ दिन बाद भी नहीं लिखी 10 लाख की चोरी की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जलालाबाद के नेशनल हाईवे के पश्चिमी कट के पास स्थित एक मकान 30 अक्तूबर को 10 लाख रुपये की चोरी हुई। आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


कस्बे निवासी रेखा मिश्रा ने चोरी की पुलिस को सूचना दी थी। डायल 112 पुलिस ने जांच की थी, लेकिन इसके बावजूद मामले में कार्रवाई को लेकर महिला को इंतजार करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि घटना के सात दिन गुजरने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी। चोरी जैसी गंभीर वारदात में प्राथमिकी दर्ज करने में हो रही देरी से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
पीड़िता को अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर उसकी शिकायत पर कार्रवाई कब होगी। लाखों की चोरी के बाद वह आर्थिक नुकसान के साथ सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चोरी की घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज करने में ही इतना समय लगेगा तो अपराधियों तक पहुंचना पुलिस के लिए और मुश्किल होगा। अब सवाल यह है कि पुलिस कब प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू करेगी और चोरी का खुलासा कर पीड़ित महिला को राहत दिलाएगी। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि चोरी की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
दो घंटे बाद पहुंची थी चौकी पुलिस
घटना की सूचना के बाद डायल 112 की टीम पहुंची थी। आरोप है कि जसौदा चौकी पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में करीब दो घंटे लग गए। इतनी बड़ी चोरी के बाद भी त्वरित पुलिस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें