कानपुर देहात। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित प्रथम वार्षिक उत्सव अवतरण 2025 का बुधवार को समापन हुआ। पांच दिनों तक चलने वाले खेल व सांस्कृतिक महाकुंभ के अंतिम दिन क्रिकेट में डॉ. कलीम की टीम (जूनियर-19 बैच) विजेता रही जबकि बैडमिंटन में डॉ. सूर्यांश गोस्वामी व डेजी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है। असली आत्म संतुष्टि अपने टैलेंट को प्रदर्शित करने पर मिलती है। समारोह में सांस्कृतिक हेड डॉ. पल्लवी आनंद और डॉ. नासिर महमूद को सम्मानित किया। सांस्कृति समिति के सदस्य डॉ. रोशनी अग्रवाल, डॉ. अमित कुमार, डॉ. आराधना, डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, डॉ. पवन व अन्य को पुरस्कृत किया।
वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य डॉ. जेआर त्यागी ने बताया कि एथेलिटिक्स में 100 मीटर की दौड़ में हिमांशु और सेजल द्विवेदी को विजेता घोषित किया गया। टेबल टेनिस में उत्कर्ष शर्मा, वालीबॉल में केशव चौधरी, खो-खो में राधिका की टीम विजेता रही। इस दौरान फैकल्टी सदस्य डॉ. हामिद अंसारी, डॉ. विनीता अवस्थी, डॉ. सविता साहू, डॉ. पूर्णमा मालवीय व डॉ. श्वेता शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। यहां छात्र सचिव प्रिंस कुमार, समन्वयक तरुण जेठवानी, मरियम हफीज, आयोजक ललित गर्ग व मोनिका मीणा उपस्थित रहीं।