फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सड़क हादसे में लकड़ी ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
मृतक इमरान की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना के झांसी-कानपुर हाईवे पर डीघ-देवीपुर गांव के बीच बुधवार की शाम पांच बजे बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े लोगों से टकरा गई जिसमें बाइक चालक लकड़ी ठेकेदार की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बरौर थाना क्षेत्र के कैलई निवासी इमरान अली (40) बाइक से चाचा इशाक अली को जालौन से लेकर घर आ रहे थे। झांसी-कानपुर हाईवे पर डीघ-देवीपुर गांव के बीच बुधवार की शाम रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे बरौर थाना के मीनापुर निवासी प्रेमनारायण व मंगलपुर थाना के जिगना निवासी छोटे को टक्कर मारती हुई गिर गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से देवीपुर सीएचसी ले जाया गया जहां डाॅ. विकास कुमार ने इमरान को मृत घोषित कर दिया। वहीं छोटे को मेडिकल कॉलेज रेफर किया।
हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजन ने डंपर की टक्कर से हादसे होने की बात कही। मृतक के छोटे भाई बबली ने बताया कि इमरान भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह बाहर लकड़ी ठेकेदारी का काम करता था। मां जैदुन की बीमारी की सूचना पर आ रहा था।
विज्ञापन

देवीपुर चौकी इंचार्ज अभिषेक चौहान ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होने से दुर्घटना हुई है। मृतक हेलमेट लगाए होता तो जान नहीं जाती। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें